BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मैं राजनीति में नहीं होता तो निश्चित ही कवि होता- अरुण साव*



भटगांव । बिलाईगढ़ विधान सभा के ग्रापं खपरीडीह मे श्री तुलसी सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार 7 वें वर्ष तुलसी साहित्य महोत्सव अभा कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्य मंत्री अरुण साव की उपस्थिति रही । देशभर के श्रेष्ठतम कवियों से सजी टीम ने अकलतरा (छग) के हास्य कवि बंशीधर मिश्रा के मंच संचालन में कटनी (मप्र) से हास्य कवि मनोहर मनोज, रीवा (मध्यप्रदेश) से हास्य कवि अमित शुक्ला, कोटा (राजस्थान) से डॉ. आदित्य जैन, दिल्ली से चेतन चर्चित और नागपुर (महाराष्ट्र) से श्रद्धा शौर्य ने अपने जानदार काव्यपाठ ने दिल जीत लिया भारतएल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको में पदस्थ समिति के सचिव हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने बताया कि – ग्रापं खपरीडीह सरपंच पुनीता सुदर्शन ध्रुव, उप सरपंच प्रेमलता अमर केंवट और जनपद पंचायत सदस्य सम्मेलाल पटेल के संरक्षण में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति रही । जहाँ श्री तुलसी सेवा समिति ने उनके आगमन पर जोरों-शोरों की आतिशबाजी के साथ स्वागत-सत्कार किया और मंच पर लगाए गए एलईडी में उनके जीवन परिचय से लोगों को रूबरू कराकर अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया ।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आयोजन की तारीफ़ करते हुए कहा कि – एक छोटे से गांव में इतना भव्य व दिव्य कार्यक्रम कर पाना हर किसी के वश की बात नहीं है । खपरीडीह सौभाग्यशाली है की उनके यहां सात वर्षों से अनवरत साहित्य की यह परंपरा चल रही है , सरस्वती पुत्रों का आगमन यहां होता आ रहा है । निश्चित रूप से एक दिन खपरीडीह अपने इस साहित्यिक आयोजन के लिए पूरे देश में जाना जाएगा । उन्होंने बताया कि – वे भी पहले कविताएं लिखा करते थे और अगर आज राजनीति में नहीं होते तो एक कवि के रूप में इस मंच पर अवश्य होते । इस आयोजन में हीरा मणी साहू, विमल साहू, सुशील वर्मा, देवलाल वर्मा, अमित वर्मा, सत्यम महंत, मुकेश पटेल, पुरन श्रीवास, गुलशन पटेल, अविनाश ध्रुव, धनेश्वर केंवट, मोनू वैष्णव, राहुल वैष्णव, द्वारिका केंवट, निखिल केंवट, प्रदीप पटेल, राजकिशोर वैष्णव, संतोष यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest