BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*जिपं अध्यक्ष संजय पांडे की कर्मभूमि गोड़िहारी में भव्य स्वागत*



सारंगढ़ । नगर से 5 किमी दूर ग्रापं गोड़ीहारी जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे की कर्मभूमि रही और यही से उन्होंने राजनीतिक सफर का शुभारंभ किया । यहां तक की बीडीसी चुनाव लड़ जपं अध्यक्ष का सफर इसी कर्मभूमि से प्राप्त किए थे । जिपं अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर अपने ग्रापं गोड़िहारी पहुँचे जहां ग्राम वासियों के द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ बाजे गाजे के साथ जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे को मंच तक लाएं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और सभी ग्रामवासियों के साथ मंच में बैठकर मोदी जी के मन की बात सुनें । मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत शर्मा , मुनू थवाईत और बड़े बाबू यादव जी के साथ पंच सरपंच उपस्थित रहे । पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन तिहार की विकास का गंगा पहुंचेगी । प्रधानमंत्री आवास के तहत हर पात्र व्यक्तियों को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा । गांव में पेय जल की व्यवस्था , विद्युत की व्यवस्था और सड़क की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा ।

संजय भूषण पांडे ने मंच में कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात की 122 वीं कड़ी में देश के सामने अपनी बातों को रखा मन की बात की यह कड़ी छत्तीसगढ़ के लिए काफी खास रही । प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि – जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था , वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है । प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्र में साइंस लैब के बारे में जिक्र किया । उन्होंने कहा कि – छत्तीसगढ़ के प्रभावित क्षेत्र के बच्चों में साइंस का पैशन है और वह खेलों में भी कमाल कर रहे हैं । प्रधान मंत्री मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर को याद करना ही अपने आप में मायने रखता है । यह बात संजय भूषण पांडे ने कही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest