BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*आज निकलेगी रामजी लाल की अंतिम यात्रा मौलश्री विहार रायपुर से*



सारंगढ़ । चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर केजरीवाल एवं अग्रवाल सभा के महामंत्री महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि – वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल जी का 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं । रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाज सेवी थे । वे श्रीमती सावित्रीदेवी अग्र. , गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सांसद व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, श्री विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे । रामजी लाल अग्रवाल  की अंतिम यात्रा  25 मई 2025  रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वी.आई.पी. रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान रायपुर घाट में संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest