BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

32 लीटर अंग्रेजी , देशी प्लेन व 30 लीटर महुआ शराब जप्त आरोपी गयें जेल*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेये, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक थाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अप0क्रं0 235/25 धारा 34 (2) आब. एक्ट में          22 मई 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि – ग्राम मधुबन में एक व्यक्ति घर दुकान में अवैध शराब बिक्री कर रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल मधुबऩ जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया और संजय खुटें पिता धनीराम खुटें उम्र 25 वर्ष सा0 मधुबन थाना सारंगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर 60 पाव देशी प्लेन मदिरा जुमला10 लीटर 800 एमएल कीमती 6000 रू0  जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

विदित हो कि – अप0क्रं0 237/25 धारा 34 (2) 59 (क)आबकारी एक्ट में 23 मई 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि – ग्राम टेंगनापाली की रामबाई बघेल अपने घर पीछे बाड़ी में अवैध शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखी है सूचना पर हम राह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल टेंगनापाली जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर रामबाई बघेल पिता भैयालाल बघेल उम्र 35 वर्ष सा0 टेंगनापाली के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रू0 जप्त कर आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। अप0क्रं0 238/ 25 धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 23 मई 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि – एक व्यक्ति मोटर सायकल सेे सारंगढ़ से सराईपाली की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते आ रहा है । सूचना पर हमराह स्टाॅफ एवं गवाहान के घटना स्थल रायगढ़ सराईपाली नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही कर मोटर सायकल पर संतोष भास्कर पिता कन्हैया भास्कर उम्र 30 वर्ष निवासी लेंध्रा थाना कोसीर, सुनील टण्डन पिता कार्तिक राम टण्डन उम्र 19 वर्ष निवासी लेंध्रा थाना कोसीर के कब्जे से 36 पाव अंग्रेजी शराब, 62 पाव देशी प्लेन शराब जुमला 21 लीटर 420 एमएल कीमती  11070 रू0 एवं शराब परिवहन में उपयोग मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बिना नंबर कीमती- 15000 रू0 को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, स0उ0नि0 अरविंद सिंह, स0उ0नि0 नरेन्द्र मनहर, प्र0आर0-16 सोनसाय यादव, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, दिलीप तेंदुए, भुनेश्वर चंद्र महिला आर. आरती गोस्वामी, लता महिलांगे एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest