BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के मध्य दो दिवसीय सेमिनार*



सारंगढ़ । जिले में पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य नवीन आपराधिक क़ानून व मेडिको लीगल केस से संबंधित दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और सेवाओं को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाना रहा । सेमिनार के पहले दिन पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों और वार्ड बॉय के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । दूसरे दिन डॉक्टरों व पैरामेडिकल कर्मचारियों के साथ समन्वय बैठक संपन्न हुई । जिसमें नई कानूनी व्यवस्थाओं , ऑन लाइन प्रक्रियाओं, समस्याओं के समाधान और उनके सरलीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई । यह बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई । जिसमें एफएसएल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एएसपी, एसडीओपी, सीएमएचओ डॉ. एफआर. निराला, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल और फॉरेंसिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

विदित हो कि – सेमिनार में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रक्रिया को लेकर नए ट्रायल की जानकारी भी दी गई । नई व्यवस्था के तहत पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के मध्य समन्वय सुदृढ़ होगा साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट ICJS पोर्टल, Medleapr ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सरलता से प्राप्त हो सकेगी । इसी माध्यम से MLC मेडिको लीगल केस प्रदाय की जाएगी । यह सेमिनार विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ । जिससे भविष्य में प्रक्रिया गत पारदर्शिता और डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest