*कोतमरा में पोल्ट्री फार्म को अन्यत्र हटाने की मांग*

सारंगढ़ । जनपद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कोतमरा के सरपंच व ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग कियें है कि – स्कूल मार्ग में वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 की सीमा बस्ती के आवासीय क्षेत्र से लगा नवीन पोल्ट्री फार्म स्थित है । जिस में वृहद रूप से मुर्गी पालन किया जा रहा है जो कि – बस्ती से लगा एवं स्कूल से मात्र 80 – 90 मीटर की दूरी पर स्थित है । उक्त मुर्गी फार्म से अत्यधिक बदबू के कारण आसपास का पूरा वातावरण दूषित एवं प्रदूषित होकर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है । जिससे स्कूल के छोटे छोटे बच्चे बीमार, उल्टी दस्त व श्वास संबंधी रोग से ग्रसित हो रहे है एवं आम ग्रामीणों को भी शुद्ध वातावरण नही मिल पा रहा है । नियम विरूद्ध स्कूल , बस्ती , तालाब से लगे उक्त पोल्ट्री फार्म को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है । ताकि – छात्रों , बच्चो व ग्रामीणों को शुद्ध वातावरण मिल सके । जिसकी प्रति लिपि मुख्य सचिव छग शासन व पर्यावरण विभाग को भी प्रेषित की गई है।


