BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*सुशासन तिहार में बना नया राशन कार्ड*

सारंगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के आदेश पर नगर पालिका के द्वारा नगर के रंगमंच में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया ।जिस कार्यक्रम में लोगों के विभिन्न समस्याओं का समाधान भाजपा नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में की गई । छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन तिहार में भाजपा नेता प्रहलाद आदित्य के द्वारा नए राशन कार्ड मौके पर बनवाकर वितरित कराया गया । इसके साथ ही साथ आमजन के विभिन्न समस्याओं का समाधान सुशासन तिहार में किया गया । कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी के रूप में तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी और एसडीओ पीडब्ल्यूडी कुमार साहब उपस्थित रहे ।


