BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*45 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी सरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा*



सरीया । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के द्वारा जिले के सभी थाना , चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। अति० पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उपपुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । 21 मई 25 के शांम करीबन 19:30 बजे जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि – ग्राम देवगांव बाजार के पीछे आरोपी सनातन सिदार पिता त्रिलोचन सिदार 29 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़ का भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिकी कर रहा है ।

विदित हो कि – उक्त सुचना पर घटनास्थल ग्राम देवगांव बाजार के पीछे जाकर रेड कार्यवाही किया गया, वहां पर आरोपी सनातन सिदार के आधिपत्य में रखे तीन प्लास्टिक जरीकेन में रखा हुआ जुमला 45 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब एवं शराब बिकी रकम 250 रू. तथा स्टील गिलास कुल जुमला कीमती 9250 रू. को उसके पेश करने पर जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अपक . 96/25 धारा 34 (2) , 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को  22 मई 25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में सउनि सुमन कुमार चौहान, आरक्षक दिलीप स्नेही, श्रवण टण्डन, रामकुमार पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest