*04 आरोपियों से कुल 120 लीटर महुआ शराब जप्त*


सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आँजनेय वैष्णव , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अप0क्रं0 227/ 25 धारा 34(2) 59(क) आ. एक्ट में 20 मई 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि – कमलानगर सारंगढ़ में एक व्यक्ति अपने घर के परछी में अवैध शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल कमलानगर सारंगढ़ जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । एक व्यक्ति घर में उपस्थित मिला जिसमे शिव सिदार पिता मनबोध सिदार उम्र 50 वर्ष सा. कमलानगर के पास से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 6000 रू. को मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया ।बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।
विदित हो कि – अप0क्रं0 228/ 25 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट में 20 मई 25 को जरिये मुखबिर सूचना पर – ग्राम कोतरी में घर आंगन में अवैध शराब बना कर बिक्री हेतु रखा है । सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल कोतरी जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां शिवशंकर जांगड़े पिता गनपत जांगड़े उम्र 48 वर्ष , गौरीशंकर जांगड़े पिता गनपत जांगड़े उम्र 50 वर्ष, रम्भा देवी जांगड़े पति शिव शंकर जांगड़े उम्र 45 वर्ष साकिनान कोतरी के कब्जे से कुल 90 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 08 नग सिल्वर गंज व प्लास्टिक का हत्थावाला 40 लीटर क्षमता वाली खाली बाल्टी 35 नग जुमला कीमती 18 हजार रू. को मुताबिक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम की प्रमुख भूमिका रही।


