BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*पूर्व रजिस्ट्रार जनरल बेहार से मिले जिपं अध्यक्ष पांडे*



सारंगढ़ । शहर शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विरासत को समेटी हुई है । बीआर बेहार के नाम आते ही उनके तीनों पुत्र जो सारंगढ़ के नायाब हीरे कहलाते हैं । शरदचंद्र बेहार जो मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन रहे उनके अनुज चंद्रहास बेहार जो कलेक्टर रहे । वही उनके छोटे भाई  रामकृष्ण बेहार जिन्होंने सारंगढ़ में एक अधिवक्ता के रूप में अपने जीवन का शुभारंभ किया । उपरांत डीजे कोर्ट में न्यायाधीश रहे । तदुपरांत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल के पद को संभाले हुए थे । आज पूर्व रजिस्ट्रार जनरल रामकृष्ण बेहार से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे मुलाकात कर लगभग एक घंटा तक पारिवारिक चर्चा उनके निवास में कियें । वर्तमान में बेहार जी का निवास और संजय भूषण पांडे का निवास में मुश्किल से 100 मीटर की दूरी होगी , दोनों का निवास एक ही गली में है । उच्च शिखर पर पहुंचने के बावजूद जिला न्यायालय रायपुर के न्यायाधीश रामकृष्ण बेहार जो रायपुर से बस से सारंगढ़ आना जाना किया करते थे । इतने सरल , सहज और सौम्य व्यक्तित्व के धनी बिरले ही होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest