BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*काली मंदिर कोलकाता में रतन शर्मा ने माता का आशीर्वाद लिया*



बरमकेला । चेम्बर ऑफ़ कामर्स के पदाधिकारी रतन शर्मा ने इस पावन स्थल पर पहुंचकर सपरिवार पूजा – अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – माता काली की कृपा से ही हमें जीवन में सफलता , सुख – शांति प्राप्त होती है। काली मंदिर कोलकाता का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है। यह मंदिर माता काली को समर्पित है । इस मंदिर में माता काली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। काली मंदिर कोलकाता में भक्तों की आस्था बहुत अधिक है। दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर की महत्ता और भक्तों की आस्था को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। चेम्बर ऑफ़ कामर्स के पदाधिकारी रतन शर्मा, पत्नी श्रीमती बबली शर्मा , सुपुत्री डॉ अंशिता शर्मा के साथ काली मंदिर, कोलकाता में  पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया । वे वर्ष 2013 से हर साल माँ काली की आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest