*सुशासन तिहार में शिकायत प्रधान पाठक सिदार निलंबित*

सारंगढ़ । सुशासन तिहार के दौरान ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत के बाद शास . प्रा. शाला धनीगांव के प्रधान पाठक ठंडाराम सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया था कि सिदार शासकीय कार्यों में लापर वाही बरतते हैं, समय पर विद्यालय नहीं आते अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं , इस शिकायत में डीईओ एलपी पटेल ने जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर, छग सिविल सेवा नियम 1966 के उप नियम 9(1) (क) के अंतर्गत ठंडा राम सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया । सुशासन तिहार में ग्रामीणों के द्वारा मिली शिकायत को डीईओ पटेल ने प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर सुशासन तिहार के मूल उद्देश्यों को साकार किये है ।
ग्रामवासियों द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से उठाई गई आवाज को डीईओ पटेल ने गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई किया जिससे क्षेत्र में शासन प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है । डीईओ एलपी पटेल की इस पारदर्शी एवं संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने डीईओ पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है ।


