BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*जशपुर ग्रापं में आज होगा समाधान शिविर*



सारंगढ़ । संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रेस को जानकारी दी है कि – सुशासन तिहार के तृतीय चरण में 21 मई को सारंगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत जशपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है । समाधान शिविर प्रातः 10 बजे से शांम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे । इस समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी साथ ही साथ विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे । पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया जायेगा । समाधान शिविर में विकास खंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थित रहेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest