*पटवारियों को हल्का नंबर देने की मांग बिनोद भारद्वाज ने की*

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बहुत सारे ऐसे पटवारी है , जो आज भी विभिन्न कार्यालय में संलग्न है । निर्वाचन के समय इन पटवारीयों को निर्वाचन कार्यो के संपादन हेतु , साथ ही साथ निर्वाचन के व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए विभिन्न कार्यालय में पदस्थ किया गया था । चुनाव को बीते बहुत दिन हो गए लेकिन आज भी पटवारीयों किसी ना किसी कार्यालय में संलग्न है जिसके चलते विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के काम नहीं हो पा रहे हैं । जिसके चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है । उक्त बात को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज के द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया और उन्होंने निवेदन किया है कि – कार्यालय में संलग्न पटवारियों को हल्का प्रदाय किया जायें । भारद्वाज जी ने ज्ञापन में कहा कि – कृषकों के बहुत सारे कार्य सही समय में पूर्ण नहीं हो पा रहे है , जिससे आम जनों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है । कार्यालय में संलग्न पटवारियों को हल्का प्रदान करने की कृपा करें ।


