BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*खाद गोदाम का एसडीएम चंद्राकर ने किया निरीक्षण*



सारंगढ़ । 19 मई को जिले के किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद ,बीज , कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेशानुसार SDM सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर (IAS), उपसंचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा सारंगढ़ उपस्थित marfed के भंडारण स्थल , कार्यालय का औचक निरीक्षण कियें । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के समस्त समितियों में लक्ष्य अनुरुप रसायनिक खाद का भंडारण समय पर करने निर्देश दिए । गोदाम का निरीक्षण करने पर वर्तमान में यूरिया 252.135 mt, सिंगल सुपर फास्फेट 40.000 mt पाया गया । वर्तमान में किसान आगामी खरीफ हेतु खाद ,बीज का अग्रिम उठाव कर रहे हैं परंतु समिति में खाद का स्टॉक नहीं होने के कारण तत्काल रासायनिक खाद की मांग कर समितियों में भंडारित करने निर्देशित किए । जिले के समस्त समितियों में लक्ष्य 26070 mt के विरुद्ध 9804.932mt का भंडारण तथा वितरण 3230.029 हुआ है जो कि – लक्ष्य के विरुद्ध भंडारण 38.07 % है चंद्राकर द्वारा भण्डारण को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित उर्वरक निरीक्षक द्वारा ssp खाद का गुणवत्ता परीक्षण हेतु सैंपल लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest