BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*दोनों संजय सुशासन तिहार रेड़ा के बाद राजापारा पहुंचे*



सारंगढ़ । जिले में विकास की गंगा को शिखर तक ले जाने के लिए एक साथ दो संजय सारथी बनकर जिला की विकास की गति को संभाले हुए हैं । एक तरफ जिला कलेक्टर डॉ . संजय कन्नौजे तो दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जो विकास की गंगा को द्रुत गति से आगे बढ़ाने के लिए भगीरथ प्रयास कर रहे हैं । इसी कड़ी में जिला सुशासन तिहार कार्यक्रम ग्राम पंचायत रेड़ा में आयोजित था । जहां जिला कलेक्टर संवेदनशील संजय कन्नौजे तो वही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे कार्यक्रम में शरीक हुए और शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण कियें , साथ ही साथ समस्याओं का समाधान कियें । सुशासन तिहार के पश्चात जिपंध्यक्ष  संजय भूषण पाण्डेय और डॉ संजय कन्नाजे कलेक्टर राजापारा पहुंचे , जहां नवधा रामायण जो लगभग 50 वर्षों से परंपरा के रूप में चली आ रही है जिस कार्य क्रम में पूरे प्रदेश के विभिन्न टीम आकर रामायण का गायन किया करते हैं । इस मंच पर संवेदनशील कलेक्टर संजय कन्नौजे और जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे पहुंचे और साथ ही साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के भंडारा में प्रसाद ग्रहण किये । इस दौरान भाजपा नेता भुवन मिश्रा , अरुण यादव गुड्डू , मनोज जायसवाल , दीपक अग्रवाल, मोनू थवाईत , जेपी केशरवानी के साथ ही साथ अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest