BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नहीं रहे भाजपा नेता विजय शर्मा*



सारंगढ़ । स्व.कुशाल चंद्र शर्मा के पुत्र , नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय लखन शर्मा के अग्रज, अभिनंदन होटल के संचालक, भाजपा नेता पूर्व पार्षद पति विजय शर्मा का देहावसान हो गया । वे अपने पीछे दो पुत्र और धर्मपत्नी को रोता बिलखता छोड़ महामौन में विलिन हो गए । जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने बताया कि – स्वर्गीय विजय शर्मा चुनाव के दरमियान दिन को दिन और रात को रात ना समझ चुनावी क्षेत्र में बढ़त बनाने एड़ी चोटी का मेहनत कियें भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने का सामर्थ प्रदान करें । पार्षद अमित तिवारी ने कहा कि – यह मेरे वार्ड के लिए अनहोनी घटना है विजय शर्मा का जाना सभी को अश्रुपूरित कर गया भाई विजय शर्मा की कमी को कतई पूरा नहीं किया जा सकता । जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि – विजय भाई का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है । अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष दिनेश धनांनिया और अग्रवाल समाज अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि – देवाधिदेव भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवें और परिवारजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । स्थानीय मुक्तिधाम में उनके ज्येष्ठ पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी जिसमें नगर के नेता , गणमान्य नागरिक और अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest