BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*छग.रा.वि.वि.कंपनी मर्या. वि. ठेकेदारों को निविदा में छूट की मांग*



सारंगढ़ । जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज के द्वारा समाधान शिविर ग्राम पंचायत रेड़ा में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए वर्तमान में विद्युत मंडल के ठेकेदारों पर जो समस्याएं आ रही है उन समस्याओं के समाधान करने के लिए उन्होंने समाधान शिविर में ज्ञापन सौंपा हैं । बिनोद भारद्वाज ने अपने ज्ञापन के विषय में प्रेस को बताया कि – छ‌ग. रा.वि.वि. कंपनी मर्या. विभाग में भारी अनियमितता है । निविदा में स्थानीय ठेकेदारों को विशेष छूटों की कमी दिखाई देती है । बजट का हमेशा अभाव रहता है ।ताएं बिल का सही समय पर भुगतान नहीं होता जिससे ठेकेदारों को जीएसटी में पेनाल्टी भरना पड़ रहा है ।इस तरह के विभिन्न अनियमितता है । जहाँ बड़े – स्तर पर निविदा करके स्थानीय छोटे ठेकेदारों को – बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है। वर्तमान में केन्द्र सर‌कार द्वारा RDSS योजनाओं के तहत छग राज्य का ग्लोबल टेण्डर से लगभग सारे कार्य स्थानीय ठेकेदारों से छिना जा रहा है । मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि – ग्लोवल टेण्डर को स्थानीय स्तर पर छोटे ठेकेदारों के लिए किया जाए जिससे युवा बेरोजगार न हो यह बात जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहीं हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest