BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

राज्य स्तरीय संविधान बचाओ विशाल रैली जांजगीर में 19 मई को।

सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल



सारंगढ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस का संविधान बचाओ विशाल रैली व आमसभा  सोमवार को जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हाँकि मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ कई वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में कार्यक्रम होगी। सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए सारंगढ बिलाईगढ़ जिले से हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली व आमसभा में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम के लिये जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता व आम नागरिकों से अधिक से अधिक  संख्या में शामिल होने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest