BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में कोसीर में निकली तिरंगा यात्रा*



कोसीर। के हृदय स्थल से गांव की गलियों तक गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव और उपसरपंच श्रीमती लता पोलेश्वर बनज के मार्ग दर्शन में तिरंगायात्रा निकाली गई । गांव के गली में भारत माता के जयकारे गूंजे , बाबा साहब के प्रतिमा पर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित करयह यात्रा निकली । ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को जवाबी कार्यवाही करने वाले भारतीय सेना के सम्मान में जिला मुख्यालय के कोसीर गांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बाबा साहब अंबेडकर चौक से शुरू हुई और गांव के गलियों में घूमते हुए हृदय स्थल में समापन हुई ।

उल्लेखनीय है कि भारत में पाकिस्तान ने कई बार आतंकियों के माध्यम से क्षति पहुंचाया है। पहलगाम में किए आतंकी घटना के विरुद्ध भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपना बदला लिया है । तिरंगा यात्रा अक्सर देशभक्ति और एकता को बढ़ावा देने के लिए निकाली जाती है, खासकर आतंकी हमलों या अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में। इस तिरंगा यात्रा में गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव , उपसरपंच श्रीमती लता बनज जिपं सदस्य श्रीमती संतोषी खटकर , जपं सदस्य श्रीमती हिरा जाटवर , कोसीर थाना प्रभारी एन एल राठिया , पंचगण गांव की महिलाएं ,गांव के गणमान्य जन पोलेश्वर कुमार बनज अधिवक्ता , ग्राम सचिव शोभा सिदार,भैरव नाथ जाटवर ,राजेंद्र राव ,श्याम कुमार पटेल ,गुलशन लहरे , संदीप बनज ,अशोक, लाभो राम लहरे , कोसीर थाना से प्रआ, आ . शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest