सरल सहज स्वभाव के धनी समाजसेवी किशन राज छाजेड़ नहीं रहे, शुक्रवार को शाम 6.15 में देह त्यागी

खैरागढ़. नगर के बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति एवं सरल सहज स्वभाव के धनी समाजसेवी किशन राज छाजेड़ का 84 वर्ष की आयु में शुक्रवार 2 मई को निधन हो गया, उन्होंने शुक्रवार की शाम 6.15 में देह त्यागी. पाठकों को बता दें कि नगर के वरिष्ठ नागरिक और हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे समाजसेवी किशन राज छाजेड़ का शुक्रवार शाम करीब 6.15 बजे निधन हो गया. हमें मिली जानकारी अनुसार स्व. किशनराज छाजेड़ पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और दुर्ग के निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था और अंततः गोलबाजार वार्ड नंबर 7 स्थित उनके निजी आवास पर शुक्रवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली. गौरतलब है कि स्वभाव से बहुत ही मिलनसार, सरल सहज स्वभाव के धनी स्व. किशनराज छाजेड़ जीवन पर्यन्त सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर योगदान देते रहें और संगीत नगरी खैरागढ़ के वो एक प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे और नगर की प्रसिद्ध सोना चांदी की दुकान राधाकिशन ज्वेलर्स के वो संस्थापक भी थे और नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी महावीर जैन और पारस जैन के वो पिता थे, उनके दुखद निधन से पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है। स्व. किशनराज छाजेड़ का अंतिम संस्कार 3 मई शनिवार को सुबह 10 बजे जैन मुक्ति धाम दाऊचौरा में किया जायेगा और अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान गोलबाजार से निकलेगी।


