INDOREMADHYA-PRADESH

समाज के पदाधिकारियों ने दी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाज सेवा की शुभकामनाएं

📡36garhnewsupdate.com

 

इंदौर (मध्य प्रदेश)। सराठे सेन समाज कल्याण समिति (रजिस्टर्ड), इंदौर के अध्यक्ष दिलीप सेन का 64वां जन्मदिन समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

करीब 40 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय दिलीप सेन ने सेन समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता एवं जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सरल, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व की समाज के लोगों ने सराहना करते हुए उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान को प्रेरणादायी बताया।

सेन समाज इंदौर रजिस्टर्ड-94 के अध्यक्ष सुभाष वर्मा सेन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाज सेवा की कामना की। वहीं, एमपी श्रीवास समाज, इंदौर (मध्य प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश श्रीवास (सदलपुर) सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगण ने भी दिलीप सेन के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिलीप सेन का अनुभव, नेतृत्व और समाज सेवा का समर्पण आने वाले समय में भी समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest