CHHATTISGARHSarngarh

सरल व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविद् रामलाल दोहरे का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

 

36gadrnewsupdetसारंगढ़ बहु उद्देशीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल के प्राचार्य रहे राम लाल दोहरे अब नहीं रहे । सरहु दोहरे के पुत्र रामलाल दोहरे 81 वर्ष के उम्र में रायपुर मेकाहारा अंतिम सांस लिए । वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे वहां से छत्तीसगढ़ आए थे ।वे अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ में ही गुजारे । दोहरे जी रायगढ़ रेंगानपाली ,कोसीर,सारंगढ़ , छपोरा में प्राचार्य रहे सेवा निवृत के बाद सारंगढ़ में रहा रहे थे वहीं वे भटगांव के दुरूग में भी उनका घर रहा है उनके रिश्ते नाते जुड़े हैं । 13 अप्रैल को भोरे उनका रायपुर में निधन हो गया है । वे सरल सहज व्यक्तिव के धनी रहे ।अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गए ।परिवार में उनके निधन से गहरा दुःख पहुंचा है । उनकी अंतिम संस्कार दुरूग गांव में होगी ।

12 जून 1945_ 13अप्रैल 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest