सरिया तहसील साहू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने छबिलाल साहू

सारंगढ़ सरिया। साहू समाज द्वारा साहू भवन सारंगढ़ में नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम साहू समाज के समन्वयक समिति सदस्य पुरुषोत्तम साहू, डॉ. अशोक कुमार साहू, सेतु प्रसाद साहू, द्वारका प्रसाद साहू तथा जिला साहू संघ के अध्यक्ष तोषराम साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।समारोह में सरिया तहसील साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष छबिलाल साहू ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि छबिलाल साहू शांत, सरल स्वभाव के धनी हैं और समाज में उनकी सादगी व कर्मठता के लिए विशेष पहचान है।
शपथ ग्रहण के पश्चात समाज के वरिष्ठजनों व उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के विभिन्न परिक्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे, जिससे समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष तोषराम साहू ने अपने उद्बोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्य और दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी से निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निर्वहन करते हुए समाज के लिए उत्कृष्ट कार्यों द्वारा नई मिसाल स्थापित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में तहसील साहू संघ सरिया के अध्यक्ष छबिलाल साहू, उपाध्यक्ष उद्धव साहू, महिला उपाध्यक्ष जान्हवी साहू, संगठन सचिव राजेश साहू, भूरिबाई साहू, सचिव रोहित साहू एवं कोषाध्यक्ष तीरथ साहू शामिल रहे।बोरीदा परिक्षेत्र से अध्यक्ष चक्रधर साव, उपाध्यक्ष चूड़ामणी साव, सदस्य रतना साव, लायवन्या साव, पार्वती साव, योगेंद्र एवं विष्णुलाल साव उपस्थित रहे।बोन्दा परिक्षेत्र से अध्यक्ष महेतर साव, उपाध्यक्ष श्यामलाल साव, सदस्य मालती, जलंधर, मोहरमती, विदेश लाल एवं जगेश्वर उपस्थित रहे।गोबरसिंहा परिक्षेत्र से अध्यक्ष जयराम साहू, उपाध्यक्ष संतोष साहू, सदस्य मुक्ता, वेदकुमारी, सक्राजीत किशोर चंद एवं सुंदरलाल की उपस्थिति रही।
समारोह के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष छबिलाल साहू ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने टीम भावना के साथ समाजहित में कार्य करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।