प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नौनिहालों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’
36garhnewsupdate.com
सरिया, 28/06/2026
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणिग्राही के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि देश की पोलियो-मुक्त पहचान कायम रहे और प्रत्येक बच्चा सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन जी सके।

शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
अभियान के सफल संचालन के लिए मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर पात्र बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की जिम्मेदारी निभाई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे अभियान प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।
जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणिग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण शराप, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष युगल अग्रवाल, पार्षद शत्रुघ्न प्रधान, पार्षद राजू प्रधान सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।



