BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

गणतंत्र पर्व मनाने कन्या हाईस्कूल में स्कूलों की हुई बैठक



सारंगढ़।   कोसीर में गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के लिए स्कूलों की बैठक कन्या हाई स्कूल में आयोजित हुई । 26 जनवरी को सुबह 09 बजे कोसीर के डॉ भीमराव अंबेडकर चौक में सामूहिक झंडा फहराया जाएगा, जहां सभी स्कूल की प्रभात फेरी पहुंचकर झंडा को सलामी देंगे । वहीं हाई स्कूलों की 05 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।झाकियां निकाली जाएंगे व स्कूल में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मान किया जाएगा यह निर्णय लिया गया । इन सभी कार्यक्रमों में ग्रापं कोसीर की भागीदारी रहेगी और छात्रों को ग्राम पंचायत प्रोत्साहित करेगी । बैठक में  कोसीर के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव ,कमल कृष्ण श्रीवास , मिथुन सोनी, शाउमा विद्यालय के प्राचार्य एसपी भारती , व्याख्याता विजय महिलाने , वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे , कन्या हाईस्कूल के प्राचार्य श्रीमती सीमा मिंज, थानेश्वर चंद्रा , सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य बेदराम रत्नाकर , मां कौशलेश्वरी विद्या मंदिर से संतोष आदित्य , श्रीजा स्कूल से कुशकुमार भारती  , बेद राम भोई, वैदिक विद्या मंदिर और अन्य स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे । प्राचार्य एसपी भारती ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है । 26 जनवरी को कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी हमें अभी से करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest