BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

हत्या के पुराने मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार     



सारंगढ़ । घटना 20 सितंबर 23 को महानदी किनारे थाने सारंगढ में सूचक सुरेश बंजारे ग्राम छर्रा के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि – ग्राम छर्रा महानदी किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सारंगढ में मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया जो अपराध धारा सदर 302, 201, 34 भादवि का पाये जाने से जीरो में अपराध कायम कर घटनास्थल थाना कोसीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंघनपुर मिरौनी डेम का होने से नंबरी हेतु प्राप्त होने थाना कोसीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपीगण बोधराम साहू ऊर्फ पउदादू पिता बैसाखु साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सिंदुरस थाना मालखरौदा जिला सक्ती , रविशंकर ऊर्फ दारासिंह पिता विजय कुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी हसौद थाना हसौद जिला सक्ती को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था प्रकरण में धारा 173 (8) जाफौ के तहत चालान पेश किया गया था । प्रकरण में विवेचना शेष होने से विवेचना दौरान आरोपीगण चुडामणी साहू पिता स्व सागर लाल साहू उम्र 48 वर्ष , नंदकिशोर ऊर्फ नंदू साहू पिता माधव प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष , दुजराम साहू पिता शिव नारायण साहू उम्र 30 वर्ष सभी ग्राम हसौद थाना हसौद जिला सक्ती छग के द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकार किया ।

बताये कि – मृतक लिलेश साहू पिता रामजी साहू उम्र 38 वर्ष ग्राम हसौद थाना हसौद जिला सक्ती का नौकरी लगाने के नाम पर 10 हजार रू व 20 हजार रू लिलेश साहू को दिये थे ।वापस नही देने पर पैसे की विवाद होने पर आरोपीगण रंजीश रखे हुए थे , जो 18 सितंबर 22 को ग्राम हसौद में मृतक को रविशंकर व बोधराम साहू , चुडामणी साहू, नंदकिशोर ऊर्फ नंदू साहू, दुजराम साहू सभी शणयंत्र पूर्वक दारू पिलाने शराब भटठी हसौद ले गये और शराब में उसे सुहागा मिलाकर पिला दिये और मोटरसायकल से सिंघनपुर मिरौनी बैराज लेजाकर बेंहोशी अवस्था में महानदी में फेंककर हत्या कर दिये थे । तीनो से घटना मे प्रयुक्त वाहनकार सिलेरियो, मोटर साइकिल पैशन प्रो,और एन एक्स जी स्प्लेंडर जप्त किया गया ।अत: आरोपीगण चुडामणी साहू पिता स्व सागर लाल साहू उम्र 48 वर्ष, नंदकिशोर ऊर्फ नंदू साहू पिता माधव प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष , दुजराम साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 30 वर्ष सभी ग्राम हसौद थाना हसौद जिला सक्ती छग के विरूद्ध अपराध धारा सबूत पाये जाने से विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में  पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे ,उप निरीक्षक पुरेंद्र मल्होत्रा, प्रआर 120 जयराम साहू, प्रआर 78 मनींजर सिदार, आरक्षक अमित दिव्य ,सुरेश बर्मन,प्रदीप रात्रे,धनसाय कुर्रे,गोपाल साहु विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest