किसान हितैषी विधायक जांगड़े व ताराचंद पटेल

बरमकेला। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं । इसी कड़ी में मंगलवार को विधायक जांगड़े ने बरमकेला विकास खंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था, तौल, भंडारण और परिवहन की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि – धान खरीदी दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि – शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी, सुचारु , समयबद्ध होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने यह भी निर्देश दिए कि तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, किसानों को बारदाना व परिवहन की समुचित सुविधा मिले तथा भुगतान संबंधी जानकारी समय पर दी जाए । उन्होंने कहा कि – धान खरीदी केंद्रों में किसानों को अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं । विधायक जांगड़े ने बताया कि – क्षेत्र में अब तक बड़ी संख्या में किसानों ने धान विक्रय किया है और खरीदी की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसानों की शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, समिति प्रबंधक, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


