BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
डॉ चंदेल को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

सारंगढ़ । गरीबों के मसीहा और दीन-दुखियों के सच्चे सहारा रहे डॉ. चंदेल की पुण्यतिथि है। अपने समर्पित डॉक्टरी सेवा-भाव, सरल स्वभाव और मानवीय दृष्टि कोण के कारण वे जन – जन में अत्यंत सम्मानित रहे। डॉ. चंदेल ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समाज के वंचित वर्गों की सेवा में ही समर्पित कियें । आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजों का निःस्वार्थ उपचार, जरूरतमंदों को परामर्श व सहायता यहीं उनकी पहचान रही । उनकी सेवा भावना ने न केवल अनेक परिवारों को संबल दिया, बल्कि चिकित्सा पेशे में मानवीय मूल्यों के मिसाल भी कायम की । पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें स्मरण करते है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए सेवा-पथ पर चलने का संकल्प भी लेते हैं । डॉ. चंदेल की स्मृतियां और उनके कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे ।


