BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

नगर के चार युवा उमराह करने पवित्र स्थल मक्का मदीना हुये रवाना

उमराह, मुसलमानों की एक धार्मिक यात्रा है, इसे ‘छोटा हज’ भी कहा जाता है



खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ के चार युवा मुसलमानो के पवित्र स्थल मक्का मदीना उमराह करने  मंगलवार 4 फरवरी को रवाना हुये. गौरतलब है कि उमराह, मुसलमानों की एक धार्मिक यात्रा है और इसे ‘छोटा हज’ भी कहा जाता है. मिली जानकारी अनुसार नगर के पूर्व सरकारी वकील सैय्यद अल्ताफ अली, युवा व्यापारी क्रमशः यूनुस सोलंकी, अरमानुल हक बाबा व ईमरानुद्दीन मुल्क की शांति व अमनो चैन की दुआ के साथ पवित्र स्थल मक्का मदीना उमराह के लिये रवाना हुये. खास बात यह है कि उमराह, हज के बाद इस्लाम का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थ है और उमराह करने के लिए, मुसलमान सऊदी अरब के मक्का में जाते हैं. उमराह, हज की तरह ही एक अवस्था ग्रहण करके शुरू किया जाता है. उमराह करने के दौरान, मुसलमान काबा की सात बार परिक्रमा करते हैं. पाठकों को बता दें कि उमराह करने के लिये इहराम (शुद्धता का अनुष्ठान) किया जाता है और उमराह करने के बाद पवित्र पत्थर मकाम इब्राहीम पर प्रार्थना भी की जाती है वही उमराह करने के बाद पवित्र जल ज़मज़म पानी पिया जाता है साथ ही उमराह करने के बाद, सई, अल-सफ़ा और अल-मरवा की पहाड़ियों के बीच सात बार परिक्रमा भी की जाती है. चारो युवाओं के उमराह के लिए रवाना होने के दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, जामा मस्जिद के सदर अरशद हुसैन डब्बू, नायब सदर जफर हुसैन खान, खजांची इदरीश खान, जिला मुस्लिम समाज के सचिव मो. याहिया नियाज़ी, जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य कदीर कुरैशी, अय्यूब सोलंकी, सलीम सोलंकी, कलीम अशरफी, रियाजुद्दीन कादरी, जुनैद खान, सादिक मोतीवाला, जमील मेमन, समीर खान, समीर कुरैशी, रशीद खान व माजिद खान साहित बड़ी संख्या में मौजूद समाज के लोगों ने उनका जोशीला स्वागत कर उन्हें पवित्र स्थल के लिये रवाना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest