परिवहन संबंधी बेहतर कार्यों के लिए जुनैद का हुआ सम्मान


यातायात पुलिस के कार्यक्रम में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने किया सम्मानित
इस दौरान नुक्कड़ नाटक व संगीत के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई
36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन
यातायात पुलिस के कार्यक्रम में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने किया सम्मानित
इस दौरान नुक्कड़ नाटक व संगीत के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई
36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन
खैरागढ़. केसीजी जिले के मुख्यालय खैरागढ़ में गत दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का सफल आयोजन संपन्न किया गया. मिली जानकारी अनुसार इंदिरा कला विश्वविद्यालय के कैंपस 2 स्थित ऑडिटोरियम में केसीजी पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में नगर के होनहार युवा आरटीओ पीएसके प्रभारी जुनैद खान को उनके परिवहन संबंधी बेहतर कार्यों के लिये सम्मानित भी किया गया. खास बात ये रही कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह कार्यक्रम में डीएफओ आलोक तिवारी, अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, जिला चिकित्सा एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा, एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम, एसडीओपी लालचंद मोहले, खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा, यातायात पुलिस प्रभारी शक्ति सिंह, प्रधान आरक्षक जीएल साहू व प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह जिम्मी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत संगीत नगरी के आरटीओ के परिवहन सुविधा केंद्र के प्रभारी जुनैद खांन को परिवहन संबंधी कार्यों में जन सहयोग और उनके इस क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं बेहतरीन सहभागिता प्रदान करने के लिये केसीजी पुलिस विभाग द्वारा एसपी त्रिलोक बंसल के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान यातायात पुलिस विभाग केसीजी ने जुनैद खान को ऐसे बेहतर कार्यों में निरंतर सहयोग देने पर उनकी प्रशंसा भी की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना भी दी. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय खैरागढ़ नगर के अलावा छुईखदान, गंडई व साल्हेवारा सहित अन्य स्थानों पर चौक-चौराहों, साप्ताहिक हाट-बाजार, स्कूल व कॉलेज सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर यातायात से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात संबंधी विडियो, फोटो दिखायी गयी और नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने नाटक प्रदर्शित किया। इस दौरान यातायात पुलिस विभाग द्वारा लनिंर्ग लाईसेंस व गाड़ी का बीमा कराने शिविर लगाया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं यातायात
नियमों का पालन करने अपनी प्रतिबद्धता दिखायी। इस दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में आम लोगों से फीडबैक भी लिया गया, जिन्होंने सड़क सुरक्षा माह के संबंध में विभिन्न स्रोतों से मिले यातायात संबंधी जानकारी को पुलिस यातायात, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का सराहनीय पहल बताया.


