BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

कांग्रेस की वायरल जिला पंचायत सूची में 10 में से 7 नाम एक ही समाज का, साहू समाज का नाम नहीं होने से गहरी नाराजगी

कांग्रेस की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची से साहू समाज बेहद नाराज़

पत्रवार्ता लेकर साहू समाज ने कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई
साहू समाज ने कांग्रेस पर लगाया समाज की उपेक्षा करने का बड़ा आरोप



कांग्रेस की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची से साहू समाज बेहद नाराज़

पत्रवार्ता लेकर साहू समाज ने कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई
साहू समाज ने कांग्रेस पर लगाया समाज की उपेक्षा करने का बड़ा आरोप

खैरागढ़. कांग्रेस द्वारा केसीजी जिला पंचायत चुनाव के लिये सोमवार 3 फरवरी की रात प्रत्याशियों की सूची जारी करते ही बड़ा बवाल हो गया है. खास बात यह है कि कांग्रेस की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची से साहू समाज बेहद नाराज़ है और मंगलवार 4 फरवरी को सोनेसरार के साहू भवन में पत्रवार्ता लेकर साहू समाज ने कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर कड़ी आपत्ति भी जताई है और साहू समाज ने कांग्रेस पार्टी पर उनके समाज की बड़ी उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है. जानकारी अनुसार कांग्रेस की वायरल सूची पर अब जिले में बड़ा विवाद शुरू हो गया है और कांग्रेस द्वारा जारी सूची में साहू समाज से एक भी प्रत्याशी का नाम न होने पर साहू समाज में गहरी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है. इस पूरे मामले को लेकर जिला साहू संघ केसीजी द्वारा मंगलवार को खैरागढ़ में वार्ड क्रमांक 14 सोनेसरार स्थित
साहू समाज भवन में पत्रवार्ता लेकर कांग्रेस द्वारा जारी सूची पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है. इस दौरान साहू समाज के जिलाध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी सूची में 7 सीटों पर एक ही समाज विशेष को प्राथमिकता दी गई है जबकि साहू समाज जिले में दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला समाज है ऐसे में कांग्रेस की सूची में 10 में से एक भी सीट पर समाज के एक भी व्यक्ति का नाम न होने से समाज काफी व्यथित और आक्रोशित है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस द्वारा कुल 10 जिला पंचायत सदस्य सीट में से 1 भी सीट पर साहू समाज के प्रत्याशी घोषित नहीं किये गये तो आगामी चुनाव में कांग्रेस को काफी बड़ा नुकसान होगा क्योंकि कांग्रेस द्वारा जारी सूची में साहू समाज के साथ ही अन्य लगभग सभी समाज को नजरअंदाज किया गया है। प्रेसवार्ता में जिला साहू समाज अध्यक्ष टीलेश्वर ने क्षेत्र क्रमांक 6 पांडादाह से साहू समाज के लोकप्रिय प्रत्याशी विप्लव साहू को प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है वहीं कांग्रेस की सूची में अपना नाम न होने पर निवर्तमान जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू ने कहा कि ये सूची मेरे लिए भी बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाली है क्योंकि क्षेत्र क्रमांक 6 पांडादाह में लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में मेरा ही नाम है ऐसे में कांग्रेस से मुझे टिकट न मिलना बहुत ही सोचने वाली बात है। विप्लव ने प्रेस वार्ता में कहा कि उस क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ता और मेरा समाज ये चाहता कि मैं चुनाव जरुर लडू, इसी वजह से मैंने चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। इस वार्ता में साहू समाज के भुनेश्वर साहू व यदु कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य पदाधिकारी व नेतागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest