स्नेह चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट द्वारा एक सैमिनार का आयोजन हुआ।



इसमें महावारी के दौरान स्त्रियों को स्वच्छता, अच्छा स्वास्थ्य, सही खान पान और बहुत साधारण योग व ध्यान के बारे में महिलाओ को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व दीप मंत्र के साथ किया गया।
सभी आए हुए गणमान्य अतिथियों का सम्मान व स्वागत टीम के सभी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, सुंदर पौधे और पवित्र भगवत गीता के साथ किया।इस सम्मान से सभी अतिथिगण प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण–
1-अभिषेक मिश्रा जी
संस्थापक अध्यक्ष–उन्नत भारत एन जी ओ।
2-डी एस भंडारी जी,ओ एन जी सी के एक्स एस पी जी,पी एम सिक्युरिटी इंचार्ज।
3.योगाचार्य मुदगल जी।
4-डाक्टर सुधा शर्मा जी-आयुर्वैदिक चिकित्सक तथा एवार्ड सम्मानित।
5-आशा वार्षनय जी,सेक्रेटरी ANGLET N.G.O.
6-नीरु गुप्ता जी,ANGLET N.G.O.
7-प्रमिला मलिक जी,ANGLET N.G.O.
8-पवन राठी जी, सुषमा राठी जी,निगम पार्षद-पालम क्षेत्र,द्वारिका।
तत्पश्चात एन जी ओ की संस्थापक अध्यक्षा ज्योति पांडेय जी ने अपने एन जी ओ के उद्देश्यों व लक्ष्यों से अवगत करवाया।
सभी सम्मानित अतिथियों ने स्वास्थ्य वार्ता द्वारा महिलाओं को महावारी के समय आने वाली समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की।उनकी समस्याओं और प्रश्नों के उत्तर देकर सभी महिलाओं को संतुष्ट किया।
डाक्टर सुधा शर्मा जी-अच्छा स्वास्थ्य, सफाई और सही खान पान के विषय में विस्तार से समझाया।
योगाचार्य मुदगल जी-योग, ध्यान और सही खान पान व साधारण यौगिक क्रियाओं द्वारा स्वास्थ्य लाभ पर प्रकाश डाला।
सुषमा राठी जी-महिलाओं में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया।
एन जी ओ की सम्मानित सदस्या स्मिता पाठक जी ने अपने ओजपूर्ण विचारों से सम्पूर्ण नारी जाति को अपनी शक्ति पहचान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत उपस्थित सभी सम्मानित महिलाओं में बङे ही व्यस्थित ढंग से सेनेटरी नैपकिन का वितरण हुआ।
सभी गणमान्य उपस्थित सदस्यों के बीच जलपान का वितरण उनकी सीट पर ही हुआ।
कार्यक्रम के समापन से पहले स्नेह विज जी ने सभी सम्मानित अतिथिगणों व सभी महिलाओं का हृदय तल से आभार व्यक्त किया।जिन्होंने धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण बातों को सुन कर कार्यक्रम को सफल बनाया और खुलेदिल से सराहना की।
सभी अतिथियों ने भी कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस पूरे आयोजन को सफल तथा बेहतरीन बनाने के लिए हृदय से प्रयास किए, जिस को आए हुए हर सदस्य ने खूब सराहना की।
टीम के सदस्य–
ज्योति पांडेय जी–संस्थापक अध्यक्षा।
स्नेह विज जी
उत्पला जी
स्मिता पाठक जी
सरिता सिंह जी
वनीता रावत जी
दिव्यांश पांडे
विदिशा पांडेय
संजय पांडेय जी।
सभी का हृदय तल से आभार।


