आईडीबीआई बैंक खैरागढ़ ने शासकीय कन्या शाला में 2 वाटर कूलर प्रदान किया
सीएसआर गतिविधि के तहत बैंक ने दिया वाटर कूलर


खैरागढ़. सीएसआर गतिविधि के तहत आईडीबीआई बैंक खैरागढ़ ने नगर में सिविल लाईन में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला को 2 वाटर कूलर प्रदान किया. मिली जानकारी अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ को 40-40 लीटर का वाटर कूलर प्रदान किया गया. गौरतलब है कि स्वामी अत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी माध्यम शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में एक हजार से अधिक छात्र- छात्राएं अध्ययनरत है जिनके लिये शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता थी पर अब आईडीबीआई बैंक द्वारा शाला को वाटर कूलर प्रदान करने से छात्र- छात्राएं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओ में हर्ष व्याप्त है. इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक राजनंदगांव के शाखा प्रबन्धक अभिषेक शर्मा ने कहा कि हमारी बैँक सीएसआर गतिविधि कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओ के लिये शाला में बेहतर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल एवं अन्य उपकरण सामग्री का वितरण कर रही है और इसके अंतर्गत सिलिंग पंखा व कंप्यूटर भी प्रदान किया जा रहा है. इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक खैरागढ़ के शाखा प्रबन्धक दीपक साहू ने कहा कि जल ही जीवन है और बेहतर स्वास्थ के लिये शुद्ध पेयजल बहुत ही आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हमारी बैंक द्वारा लोगों में बचत की भावना विकसित करने के लिये यह जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और हमारी आईडीबीआई बैंक अपने खाता धारकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है. इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. कमलेश्वर सिंह ने छात्राओ को प्रेरित करते हुये कहा कि हमें छोटी-छोटी बचत करते रहना चाहिये क्योंकि यही बचत राशि समय पर हमारे बहुत काम आती है और छात्राओ के बैंक में बचत खाता खोलने से वे बैंकिग प्रक्रियाओं से अवगत होंगे l उन्होंने सामुदायिक सहभागिता की भावना को प्रेरित करने के लिये बैंक प्रबन्धन के प्रति आभार भी व्यक्त कियाl इस दौरान संस्था के प्रभारी प्राचार्य कुणाल टंडन ने वाटर कूलर हैंड ओवर लिया और बैंक प्रबन्धन के प्रति आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक खैरागढ़ के सहायक अधिकारी उजवल कुमार व राजनांदगांव के मनीष, कन्या शाला के व्याख्याता गिरिवर कोसरे, गुंजन सिंह व किशोर यादव भी उपस्थित थे.


