विडंबना देखिये बाईपास निर्माण आज भी अधूरा, सरकार को आम जनता की कोई सुध नहीं- मनराखन देवांगन


तकरीबन दो दशक हो रहा पर आज भी खैरागढ़ में बाईपास सड़क और पुल निर्माण कार्य अधूरा
पॉस एरिया में पानी की किल्लत से भी लोग है बहुत ज्यादा परेशान
खैरागढ़ में विकास की सुस्ती से आम जनता परेशान
कांग्रेस का मिशन संडे अभियान निरंतर जारी
तकरीबन दो दशक हो रहा पर आज भी खैरागढ़ में बाईपास सड़क और पुल निर्माण कार्य अधूरा
पॉस एरिया में पानी की किल्लत से भी लोग है बहुत ज्यादा परेशान
खैरागढ़ में विकास की सुस्ती से आम जनता परेशान
कांग्रेस का मिशन संडे अभियान निरंतर जारी
खैरागढ़. विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निर्देश में जारी मिशन संडे रविवार 2 फरवरी को नगर के पिपरिया वार्ड से सोनेसरार वार्ड में बन रहे बाईपास सड़क व पुल निर्माण का प्रतिनिधि मंडल ने विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के अगुवाई में निरीक्षण किया. गौरतलब है कि बाईपास सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन होने व सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है जबकि बाईपास सड़क निर्माण प्रारंभ ही नहीं हुआ है और बाईपास में बना रहे पुल निर्माण सालों से बंद पड़ा है जबकि तकरीबन दो दशक बायपास निर्माण को शुरू हुए हो रहे है पर आज भी खैरागढ़ नगरवासी बाईपास बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है. खास बात ये है कि खैरागढ़ नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से बाईपास स्वीकृत हुआ था परंतु बहुत सालों से लोग बाईपास सड़क शुरू होने का सिर्फ इंतजार ही कर रहें हैं.
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि शहर में लगातार ट्रैफिक दबाव के चलते आये दिन दुर्घटना घटित हो रही है और कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन बीजेपी सरकार में शासन प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है और आम आदमी के जीवन की इनको कोई परवाह नहीं है. श्री देवांगन ने यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुये शासन से अतिशीघ्र बाईपास सड़क व पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की है, इसके पूर्व मिशन संडे में टीम ने सिविल लाइन में रहने वाले लोगों के बुलावे व शिकायत पर मौके में पहुंचे जहां लोगों ने बताया कि वार्ड में पीने व नहाने के लिये पानी घर के नलों में नहीं आ रहा है और जिन वार्डवासियों के यहां बोर लगा है उनको तकलीफ नहीं है लेकिन जो नल पर आश्रित है वैसे सभी लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है इसका मुख्य कारण है कि वार्ड में लगे बोर से नगर पालिका द्वारा टैंकर व फायर ब्रिगेड में पानी भरा जाता है जिस वजह से वार्ड के नलों में पानी नहीं आता. विधायक प्रतिनिधि देवांगन ने कहा कि शहर के सबसे पॉस एरिया में पानी की किल्लत होना दुर्भाग्य जनक है. श्री देवांगन ने मौके पर ही मोबाइल से खैरागढ़ नपा सीएमओ को फोन लगाकर वार्ड वासियो से बात कराया जिसके बाद नपा सीएमओ ने वार्ड में जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इस दौरान मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, अरुण भारद्वाज, पार्षद शत्रुघ्न धृतलहरे, यतेंद्रजीत सिंह, भरत चंद्राकर, पूरन सारथी, रविंद्र सिंह गहरवार, शेखर दास वैष्णव, संत निषाद, रतन सिंगी, सूर्यकांत यादव व कवल टंडन सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे.


