CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 805.67 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया!

जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 805.67 किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के निर्देश पर की गई है, जिसमें जिलों में जप्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित की गई है।

इस कार्रवाई में इकाई के थाना बिलाईगढ़, सरिया, बरमकेला एवं डोंगरीपाली के कुल 19 प्रकरणों में जब्त किया गया गांजा शामिल था। नष्टीकरण की प्रक्रिया एमएसपी स्टील एवं पावर प्लांट जमगांव जिला रायगढ़ के भट्टी में की गई, जिसमें ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष श्री पुष्कर शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest