CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!

सरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमित कुमार सारथी है, जो थाना सरिया के ग्राम खैरगढी डीपापारा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल के पीछे एक प्लास्टिक बोरी में 10-10 लीटर क्षमता वाली पन्नी में 06 पैकेट लगभग कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रूपये जुमला कीमती – 42,000/- रूपये को जप्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सरिया में अपराध क्रमांक 18/25 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest