CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
ग्राम तौलीडीह में छापामार कार्यवाही कर 01 महिला शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार


थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम तौलीडीह में छापामार कार्यवाही कर एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम उमा बाई रात्रे है, जो थाना बिलाईगढ़ के ग्राम तौलीडीह की निवासी है।
पुलिस ने उमा बाई रात्रे से 41 लीटर 400 मिलीलीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भी जप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई है।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है, जिसमें मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री की जांच की गई थी।


