CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
थाना भटगांव पुलिस द्वारा 10 साल से फरार 04 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया


थाना भटगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 10 साल से फरार चल रहे 4 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता दिनेश टंडन, गोकुल प्रसाद पिता दीनदयाल निराला, रवि बंजारे पिता छेदीलाल बंजारे और रमेश कुमार पिता कुशराम भारद्वाज शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।


