सारंगढ़ में जिला स्तर पर जागव बोटर जाबो कार्यक्रम का आयोजन


स्थानीय निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने को जागव बोटर जाबो कार्यक्रम आयोजित
स्थानीय निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने को जागव बोटर जाबो कार्यक्रम आयोजित

सारंगढ़।
स्थानीय निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा सहज ,सुगम्य और समावेशी निर्वाचन की प्रक्रिया के साथ उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जन जागृति लाने हेतु संचालित अभियान “जागव बोटर : जाबो” के अंतर्गत एक दिवसीय जन जागृति कार्यक्रम की आयोजन मंडी परिसर सारंगढ़ में 25 जनवरी 2025 को किया गया।
जाबो कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित मतदाताओं को अतिथियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करते हुए जागरूक किया गया । जाबो कार्यक्रम में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू द्वारा सभी मतदाताओं को शपथ संकल्प दिलाया कि गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ आर के बेहार, एडीएम प्रकाश सर्वे, एडीएम श्रवण कुमार टंडन, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू, डिफ्टी कलेक्टर मधु गभेल, डिफ्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी के साथ महाविद्यालयों के छात्र, बिहान समूह की बहने, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक सहित बड़ी संख्या में मतदाताओं की उपस्थित रही।
कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग के समन्वय से किया गया।



