CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत माता वाहिनी समूह का प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित


*नशा मुक्त भारत निर्माण हेतु शपथ संकल्प लिया गया*
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ व्यसन मुक्ति हेतु भारत माता वाहिनी योजना के समूहो का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभा कक्ष में किया गया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी समूह की दीदियों के साथ उपस्थित जनसमुदाय को भारत माता वाहिनी योजना के उद्देश्य के संबंध में विस्तार से बताते हुए अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थिति जनों को नशा मुक्ति हेतु शपथ संकल्प दिलाया गया



