CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोरथ मेला में 420 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोरथ मेला में 420 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी की तलाश जारी।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में सरिया पुलिस ने पोरथ मेला में बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य का बना 420 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त किया है।

पुलिस ने बताया कि यह शराब विभिन्न रंगों के प्लास्टिक बोरियों में भरी हुई थी, जिनमें से प्रत्येक बोरी में 200-200 एमएल पैकेट भरा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest