CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलोग्राम अवैध गांजा और स्विफ्ट डिजायर कार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।

सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हेमानंद सोना उर्फ राजन सुना, देवा विश्वकर्मा और श्याम कुमार चौहान हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन लगभग 10 किलोग्राम है और इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। इसके अलावा, एक स्विफ्ट डिजायर कार और दो एंड्राइड मोबाइल हेडसेट भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये है।

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देशन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest