CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

थाना सालिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर पार्ट्स और टायर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़  थाना सालिहा पुलिस ने ट्रैक्टर पार्ट्स और टायर चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दामोदर पटेल, यशवंत सिदार और राजू यादव हैं।

इन आरोपियों ने दिनांक 7/1/2025 की रात्रि में चोरी किया था, जिसमें ट्रैक्टर टायर और पार्ट्स शामिल थे। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया, जिसमें दो ट्रैक्टर चक्के, दो हाइड्रोलिक ट्रॉली जैक, एक बैटरी, एक सेल्फ और एक बंफर शामिल हैं।

आरोपियों का कृत्य धारा 303 BNS का पाए जाने से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय, सउनि देव नारायण साहू, आर 148 सुरेश बर्मन, आर. 136 भागीरथी ढीढी और अन्य थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest