CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

थाना सालिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, 40,000 रुपये का गांजा जब्त

थाना सालिहा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देश पर, थाना सालिहा की पुलिस टीम ने जबलपुर निवासी स्नेह कुमार बैरागी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 4 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 40,000 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना सालिहा की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें सउनी देवनारायण साहू, आर 289 रमेश चंद्रा, आर 134 पुरुषोत्तम राठौर, आर 148 सुरेश बर्मन, आर 271 बलराम लहरे और समस्त थाना स्टॉफ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest