CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
थाना सरसीवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 05 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो गांजा और स्विफ्ट कार जप्त

थाना सरसीवां पुलिस ने गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 05 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 किलो गांजा, एक स्विफ्ट कार, एक मोटरसाइकिल और 05 मोबाइल फोन जप्त किए हैं।
आरोपियों के नाम हैं: संदीप कुमार साहू, हेमंतकुमार केवट, तिहारूराम वर्मा, विजयकुमार केवट और कृष्णाकुमार कहरा। सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



