CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 किलोग्राम गांजा और एक टाटा टिगोर कार जप्त, चालक की तलाश जारी

सरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक टाटा टिगोर कार को जप्त किया है। यह कार्रवाई जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई है, जिसमें थाना सरिया के थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जप्त की गई सामग्री में एक सफेद रंग की टाटा टिगोर कार, 25 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल हेडसेट, और दो फर्जी कार नंबर प्लेट शामिल हैं। कार के चालक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।




