CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
सूदखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई: शिक्षक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, कई अन्य के खिलाफ जांच जारी

थाना सरसीवा पुलिस ने सूदखोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शंभू नारायण बंजारे और कमल किशोर दुबे हैं, जो सरसीवा के निवासी हैं।
प्रार्थी दीपक चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने शंभू नारायण बंजारे से 96 हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह वापस कर चुका था। लेकिन आरोपी ने 15% ब्याज दर से 196000 रुपये की देनदारी का स्टांप पेपर पर लिखवा लिया था।
आरोपियों ने प्रार्थी को प्रताड़ित किया और उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



