BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*महिलाओं के द्वारा सेना के शौर्य को लेकर निकाली सिंदूर यात्रा रैली*

बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय में शांम सिंदूर ऑपरेशन के सफलता पर नगर की महिलाओं ने सिंदूर यात्रा रैली का आयोजन किया । नपं बिलाईगढ़ में शांम ऑपरेशन सिंदूर के अपार सफलता पर नगर की महिलाओं ने सिंदूर यात्रा रैली का आयोजन किया । जिसमें नगर के 300 महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति अपना समर्पण और प्यार प्रदर्शित किया गया । यह सिंदूर यात्रा अटल चौक से प्रारंभ होकर थाना चौक होते हुए पूरा नगर भ्रमण किया महिलाओं के द्वारा हाथ में तिरंगा एवम बैनर लेकर जांबाज भारतीय सेनाओं पर उत्साह पूर्वक जोर-जोर से नारे बाजी किया जा रहा था । सिंदूर यात्रा नगर व आस पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।


