*श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्याऊ घर का जिला कलेक्टर एसपी ने किया शुभारंभ*

सारंगढ़ । जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के आदेश में जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक व संघ के पदाधिकारीयो के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ जिले के संवेदन शील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जिला पुलिस कप्तान आंजनेय वार्ष्णेय एवं वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष से संपन्न हुआ नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड परिसर के मुख्य द्वार पुलिस चौकी के बाहर जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक, यशवंत सिंह ठाकुर संभागीय सचिव, सारंगढ़ अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, कबीरदास बरमकेला अध्यक्ष सहदेव सिदार बिलाईगढ़ अध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू भटगांव, राहुल पांडे सरसीवा, शैलेंद्र देवांगन बिलाईगढ़ तहसील अध्यक्षों के अगुवाई में जिले के कलेक्टर संजय कन्नौजे एवं एसपी आंजनेय जी का गुलदस्ता और पुष्पहार भेंट कर अभिवादन किया गया । कलेक्टर डॉ कन्नौजे व एसपी ने विधिविधान से पूजाअर्चना की रिबन काटकर शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया ।
विदित हो कि – जिलाध्यक्ष के साथ सभी पत्रकारों ने जिला कलेक्टर एवं एसपी साहब को स्मृति चिन्ह भेंट किए । उक्त अवसर पर जिला कलेक्टर ने सर्वसमाज को संदेश देते हुए कहा कि – गर्मी में बस स्टैंड परिसरजहां राहगीरों , ग्रामीण यात्रियों की बड़ी संख्या में आना – जाना लगा रहता है उनके लिए शीतल जल की व्यवस्था करना सराहनीय व सामाजिक कार्य है । श्रम जीवीं पत्रकार संघ के इस कार्य से अन्य संगठन व समुदाय, वर्गों को सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगी । आप सभी पत्रकार शासन प्रशासन और समाज के कार्यों का दर्पण है । पत्रकारिता संग सामाजिक कार्य की दिशा में आपकी पहल समाज को नया संदेश देगी। जिला पुलिस कप्तान आंजनेय ने कहा कि – इस तरफ के कार्यों के माध्यम से सामाजिक पुलिसिंग सेवा में हमें जूड़ने का अवसर मिला। आपकी पहल और कार्य सराहनीय है। उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, जिलामहासचिव रामकुमार थूरिया , उपाध्यक्ष राजमणि केसरवानी, कैज़ार अली कोषाध्यक्ष, पत्रकार धीरज बरेठ, मणिशंकर जायसवाल, दिलीप टंडन और अरुण निषाद के साथ पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।


